UP

विभिन्न सड़क हादसों में दो की मौत

थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि रविवार रात 3 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि मेरठ दिल्ली हाइवे पर एक अज्ञात व्यक्ति लहूलुहान अवस्था में पड़ा है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दिया। यह व्यक्ति पैदल सड़क पार कर रहे थे। तभी यह घटना हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सोशल मीडिया और आसपास के लोगों की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बीती रात को अखिलेश यादव पुत्र वीरेंद्र यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि यह 21 दिसंबर की देर रात को उनके पिता हल्दीराम की फैक्ट्री से काम करके ई- रिक्शा से खोड़ा कॉलोनी स्थित अपने घर वापस आ रहे थे। पीड़ित के अनुसार एनआइबी पुलिस चौकी के कट के पास वह ई- रिक्शा से उतरे। इसी बीच एक अज्ञात कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार उनके पिता इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।