Haryana

पानीपत : घर में की लाखों की चोरी, मामला दर्ज

विशाल के अनुसार, चोर अलमारी में रखी चार लाख 25 हजार रुपए की नकदी के साथ लगभग 199 ग्राम सोने के आभूषण व डेढ़ किलो चांदी के सामान सहित घर का कीमती सामान भी चुरा ले गए। चोर सबूत मिटाने के उद्देश्य से सीसीटीवी का डीवीआर (सीपी प्लस) भी अपने साथ ले गए।

थाना सेक्टर 13-17 पुलिस ने विशाल चहल की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।