Haryana

साइबर ठग ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब ऑफर देकर कर रहे ठगी: पुलिस अधीक्षक

साइबर ठग लोगों को ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब देने का ऑफर करते हुए दिन में 1 से 2 घंटे तक काम करके हजारों रूपये प्रतिदिन कमाने का लालच देते है। इस प्रकार के लुभावने ऑफर को देखकर लोग आसानी से इनके चंगुल में फस जाते है। साइबर ठग पार्ट टाइम ऑनलाइन जॉब करने के लिए लोगों को एसएमएस, व्हाट्सएप, टेलीग्राम मैसेजिंग, वैबसाइट, मोबाइल एप वा अन्य माध्यमों से लिंक भेजते है और उस लिंक को आगे अन्य लोगों को फॉरवर्ड करके अधिक पैसा कमाने के लिए कहा जाता है।

लिंक को फॉरवर्ड करने के नाम पर बोनस का लालच भी दिया जाता है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि ऐसे किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आए और अपनी निजी जानकारी किसी के साथ शेयर न करें। अंजान व्यक्तियों से प्राप्त लिंक पर क्लिक न करे। साइबर ठग इन लिंक के माध्यम से आपकी निजी जानकारी हासिल करके आपके साथ ठगी करते है और आपकी जमा पूंजी को हड़प जाते है।