सिरसा: दो हेरोइन तस्कर गिरफ्तार
इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक आते दिखाई दिए जो कि पुलिस को देखकर वापस मुड़ गए। पुलिस ने शक के आधार पर उनका पीछा किया और उन्हें काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 35 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। सेल प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा सीआईए कालांवाली पुलिस ने जिले के गांव मटदादू क्षेत्र से हरप्रीत सिंह को 315 बोर का अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। सीआईए कालांवाली प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव मटदादू में शराब ठेके के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर लिया और तलाशी ली तो उसके कब्जे से अवैध पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी युवक के खिलाफ सदर डबवाली में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

