अटलजी लखनऊ के कार्यकर्ताओं के दिलों में बसते हैं: डा.दिनेश शर्मा
डाॅ. दिनेश शर्मा गुरूवार को कानपुर रोड पर स्थित सीएमएस संस्थान में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अटल नाम नहीं एक विचारधारा का नाम है। सब मेरे हैं। विपक्षी हमारा दुश्मन नहीं है। उसकी अच्छी बातों को सीखना चाहिए। आज के वातावरण में हम प्रहार करने लगते हैं तो अटल मन व्याकुल होता है। डाॅ. शर्मा ने कहा कि मैं अटलजी के गोदी में खेला हूं। अस्वस्थ होने के बावजूद हमारे चुनाव में अटलजी आये थे। अटल स्मृति आज की आवश्यकता है। हम उनका वंदन करते हैं।
डाॅ. दिनेश शर्मा ने इस अवसर पर सरोजनीनगर, मलिहाबाद, बक्शी का तालाब, सिधौली एवं मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण/ब्लॉक स्तर से आयोजित होने वाले विभिन्न खेलों की फाइनल प्रतियोगिताओं की टीमों को पुरस्कार व मेडल वितरित किया। इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्र, सीएमएस स्कूल की प्रबंधक गीता गांधी, विधायक राजेश्वर सिंह, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सुधाकर त्रिपाठी, दीन दयाल सेवा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा और आरके छारी आदि उपस्थित थे।

