UP

श्री राम जन्मभूमि परिसर में 329 श्रद्धालुओं ने किया श्रीराम संकीर्तन

अयोध्या, 14 जनवरी । राम नगरी अयाेध्या में श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के पंढरपुर से आए 329 साधक और साधिकाओं ने श्रीराम संकीर्तन किया।

ट्रस्ट की ओर से ऐसे आयोजनों के सहयोगी शैलेन्द्र शुक्ल के अनुसार भागवत कबीर के नेतृत्व में आए दल ने संकीर्तन के पश्चात प्रभु श्रीराम का दर्शन पूजन किया। यह जानकारी बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र संवाद केन्द्र अयोध्या धाम के द्वारा दी गई I

————-