Uttarakhand

प्रिंस कुमार ने पावर लिफ्टिंग में जीते दो गोल्ड

हरिद्वार, 22 जनवरी। इंडियन पावर लिफ्टिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित श्री सुब्रत क्लासिक नेशनल फुल पावर लिफ्टिंग एंड डैडलिफ्ट चैंपियनशिप में प्रिंस कुमार ने दो गोल्ड मेडल जीतकर हरिद्वार और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

18 से 21 जनवरी के दौरान उक्त चैंपियनशिप का आयोजन हरिद्वार के भारत सेवाश्रम संघ परिसर में किया गया। डीएवी जगजीतपुर के कक्षा 11 के छात्र प्रिंस कुमार ने फुल पावर लिफ्टिंग में 205 किलो भार वर्ग एवं 165-100 किलो भार वर्ग में दोे गोल्ड मेडल जीते हैं। प्रिंस कुमार ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करना है। जिसके लिए वे निरंतर तैयारी कर रहे हैं।

खेल व शरीर के अनुकूल डाइट के साथ प्रतिदिन 2-3 घंटे अभ्यास करते हैं। प्रिंस कुमार ने बताया कि खेलों में उच्च स्तरीय प्रदर्शन के लिए अभ्यास की निरंतरता और एकाग्रता बेहद जरूरी है। इसलिए मोबाइल फोन और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखते हैं। प्रिंस कुमार इसके पूर्व भी चार बार नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।

प्रिंस के पिता भाजपा नेता जगजीवन राम ने कहा कि खेल कैरियर का बड़ा माध्यम बन गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खेलों को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं चला रहे हैं। युवा वर्ग को नशे से दूर रहकर स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए और पढ़ाई के साथ खेलों में कैरियर बनाना चाहिए।