MP

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

भाेपाल, 25 जनवरी । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश की वरिष्ठ राजनीतिज्ञ रही स्व. राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने रविवार सुबह साेशल मीडिया एक्स पर लिखा- भारतीय राजनीति में मूल्यों, विचारधारा और राष्ट्रसेवा की अमिट प्रतीक, राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं। जनसेवा और राष्ट्रवादी चेतना को समर्पित आपका प्रेरणादायी जीवन, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकात्मता को सदैव मजबूती प्रदान करता रहेगा।

राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि आज मेले में भजन संध्या

श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेले में आयोजित हो रहे सांस्कृतिक मेलों की श्रृंखला में राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर आज सायंकाल 7 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा। इस भजन संध्या में देश के विख्यात गायक चरनजीत सिंह सोढी म्यूजिकल ग्रुप मुम्बई की प्रस्तुति होगी। जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भजन संध्या में शामिल होने की अपील की गई है।