हिसार : शराब के नशे में पत्नी व बच्चों को घर से निकाल लगाया फंदा
जहां सोमवार को पोस्टमार्टम करके परिजनों के हवाले कर दिया गया।
मृतक की पहचान बिहार
के समस्तीपुर जिले के निवासी अमीउदीन अनवर के रूप में हुई है, जो दिल्ली में ड्राइवर
का काम करता था। मृतक अमीउदीन अनवर की पत्नी रामूति खातून ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम
अमीउदीन शराब के नशे में घर लौटा और किसी बात पर झगड़ा शुरू कर दिया। झगड़े के दौरान
उसने कथित तौर पर पत्नी और एक बेटे को घर से बाहर निकाल दिया और कमरे का दरवाजा अंदर
से बंद कर लिया। पत्नी और बेटा रातभर बाहर ही रहे, यह सोचकर कि वह नशे में सो गया होगा।
सोमवार सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो उन्हें शक हुआ। पड़ोसियों की मदद
से दरवाजा खुलवाया गया तो अंदर अमीउदीन अपने गमछे से फंदा बनाकर फांसी पर लटका मिला।
घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 और शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक
टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। अमीउदीन के पांच बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा
शादीशुदा है। तीन बेटियां और एक बेटा हांसी में परिवार के साथ रहते हैं। परिवार का
मुख्य कमाने वाला सदस्य होने के कारण उसकी मौत से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हांसी के सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया और परिजनों
के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

