UP

बजरंग दल प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ भूमि पूजन

कानपुर, 30 जनवरी । बजरंग दल द्वारा शनिवार को आयोजित की जाने वाली प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। यह प्रतियोगिता 31 जनवरी से एक फरवरी तक विश्व हिन्दू परिषद कानपुर प्रान्त कार्यालय, दुर्गा भवन, श्री मुनि हिन्दू इण्टर कॉलेज, गोविन्द नगर परिसर में आयोजित की जाएगी।

इस प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता में 21 जिलों की 42 टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में शारीरिक दक्षता, अनुशासन तथा संगठनात्मक भावना का विकास करना है।

प्रान्त मंत्री राजू पोरवाल ने कहा कि कबड्डी जैसे पारम्परिक खेल युवाओं को शारीरिक, मानसिक और नैतिक रूप से सशक्त बनाते हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं में अनुशासन, सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। भूमि पूजन के साथ ही प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

भूमि पूजन कार्यक्रम में बजरंग दल एवं विश्व हिन्दू परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से विहिप प्रान्त मंत्री राजू पोरवाल, प्रान्त सत्संग प्रमुख विवेक, बजरंग दल प्रान्त सह संयोजक अमरनाथ, जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश त्रिवेदी, विभाग संगठन मंत्री मनीष, गोपाल, जिला मंत्री नितिन जागरानी, जिला सह मंत्री प्रांजुल, जिला धर्म प्रसार प्रमुख राजू राजपूत, जिला संयोजक विशेष बाल्मीकि, जिला सह संयोजक शैलेन्द्र मिश्रा, नगर अध्यक्ष जमुना प्रसाद, जिला सुरक्षा प्रमुख अमन गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।