Rajasthan

जालोर जिले में एमडी लैब पकड़ी, ब्लास्ट किया, 4.910 किलो एमडी ड्रग बरामद

जोधपुर, 04 फरवरी । राजस्थान एएनटीएफ और एनसीबी ने जालोर पुलिस के सहयोग से ऑपरेशन प्रयोगशाला के तहत 4 किलो 910 ग्राम एमडी ड्रग को बरामद करने के साथ एमडी लैब को ब्लास्ट किया गया। कार्रवाई जालोर जिले के करड़ा थानान्तर्गत खारा ग्राम पंचायत के करबियों का गोळिया में की गई। लैब के उपकरण के साथ ही तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया है। इसमें मास्टर माइंड भी शामिल है। लैब से सामान लाने ले जाने के लिए प्रयुक्त एक स्कार्पियो को सीज किया गया है।

एनसीबी के जोनल डायरेक्टर घनश्याम सोनी ने बताया कि यह लैब ऐसे स्थान पर बनाई गई जोकि इंटिरियल लोकेशन थी। कार्रवाई एएनटीएफ के अधिकरी विकास कुमार और एडीजीपी दिनेश एमएन का भी इसमें मार्गदर्शन रहा।

सोनी ने बताया कि राजस्थान एएनटीएफ, एसीबी और पुलिस के सहयोग से ड्रग के खात्मे के लिए मुहिम चलाई जा रही है। जिसका नाम ऑपरेशन प्रयोगशाला है। इसमें आमजन से भी अपील है कि वे हमें हैल्प लाइन 1933 पर सूचना दे सकतें है।