Himachal Pradesh

शिमला में 15 वर्षीय किशोरी लापता, अपहरण की आशंका

शिमला, 07 फ़रवरी । राजधानी के न्यू शिमला थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी व्यक्ति ने उसका अपहरण किया है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 25 दिसंबर 2025 को अपनी सहेली के साथ एक-दो दिन के लिए घर से गई थी। उसने संदेश भेजकर 29 या 30 दिसंबर तक लौटने की बात कही थी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी वह घर वापस नहीं लौटी। परिवार ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में बीएनएस की धारा 137(2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।