समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
उत्तरकाशी, 09 फ़रवरी । विकासखंड डुंडा के ग्राम सभा सौंदी एवं ग्राम सिरी (ढुंग) की जनसमस्याओं को लेकर स्थानीय ग्रामीण प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी एक संयुक्त ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में अवगत कराया कि ग्राम सभा सौंदी, जो 30 नवम्बर 2023 से जनपद उत्तरकाशी में सम्मिलित है, किया गया है अब तक तकनीकी एवं अभिलेखी त्रुटियों के कारण शासकीय योजनाओं से पूर्ण रूप से नहीं जुड़ पाई है। मनरेगा पोर्टल से संबद्धता, आधार कार्ड में निवास विवरण संशोधन, विभागीय योजनाओं का लाभ, विधानसभा क्षेत्र निर्धारण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क संपर्क तथा विधायक निधि व्यय की अनुमति जैसे विषय प्रमुख रूप से उठाए गए। साथ ही ग्राम सिरी के ढुंग कस्बे की समस्याओं पर भी ध्यान आकर्षित कराया गया।
वर्ष 2024 की बाढ़ से क्षतिग्रस्त मार्ग और पुलियाओं का अब तक पुनर्निर्माण न होना, गाड़ किनारे सुरक्षा दीवार की आवश्यकता तथा भू-धसाव से प्रभावित मकानों के पुनः सर्वे और राहत कार्य की माँग प्रमुख रूप से रखी गई। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित करने का आश्वासन दिया।

