प्रधानमंत्री ने संत सेवालाल महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की
नई दिल्ली, 15 फरवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को समाज सुधारक संत सेवालाल महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर कहा, “महान समाज सुधारक श्री संत सेवालाल महाराज को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। सत्य, अहिंसा और उच्च नैतिक मूल्यों का संदेश देकर उन्होंने समाज में नवचेतना का संचार किया। उनका प्रेरणादायी जीवन सदैव देशवासियों का मार्गदर्शन करता रहेगा।”

