Haryana

गुरुग्राम: विरोध के स्थान पर सहयोग, समर्थन की भावना रखें: रोशन लाल

गुरुग्राम, 15 फ़रवरी । यहां सेक्टर 46 में रविवार को हिन्दू एकता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शिरकत हिंदू धर्म की मजबूती के लिए चर्चा की।

कार्यक्रम का शुभारंभ आर्य समाज द्वारा वैदिक हवन से किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रोशन लाल ने ‘संघ की यात्रा’ एवं ‘पंच परिवर्तन’ विषय पर अपने विचार रखते हुए समाज को सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विरोध के स्थान पर समर्थन एवं सहयोग की भावना से आगे बढ़ने का संदेश दिया।

ब्रह्मकुमारी बबीता दीदी ने परिवार प्रबंधन विषय पर व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया तथा पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने पर बल दिया।

आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से राजेश सुरेखा ने जीवन शैली में संतुलन एवं आध्यात्मिकता के महत्व को सरल शब्दों में प्रस्तुत किया।

गुरुद्वारा से पधारे गगन सिद्धु ने भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों पर प्रकाश डाला।

गायत्री परिवार की ओर से रेखा जी ने समाज जागरण का संदेश दिया।

संघ की ओर से आचार्य हरिदास जी ने संगठन की भूमिका एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान पर विचार व्यक्त किए।

सुदर्शन महाराज जी का प्रेरणादायक उद्बोधन रहा। हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी कराया गया।

सम्मेलन के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। प्रतिभागियों का पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर दुर्गा वाहिनी सहित अनेक सहयोगी संगठनों की उपस्थिति रही।