Himachal Pradesh

नूरपुर पुलिस ने बरामद की 717 ग्राम चरस, दो गिरफ्तार

धर्मशाला, 16 फ़रवरी । जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत सोमवार को दो नशा तस्करों से 717 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है। दोनों आरोपी चंबा जिला से हैं। मामला पुलिस चौकी सदवां क्षेत्र के तहत सामने आया है।

सोमवार को नाकाबंदी एवं वाहन चेकिंग के दौरान समय सुबह करीब सवा पांच बजे सदवां चौक पर एक मोटरसाइकिल नंबर एचपी-48बी-6260 को जांच हेतु रोका गया। पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल पर सवार दोनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, जिन्हें मौके पर काबू किया गया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति के पिट्ठू बैग से 717 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद की गई। बरामद मादक पदार्थ तथा मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस में लिया गया।

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लाल हुसैन पुत्र नेक मोहम्मद निवासी गांव मलेठी, डाकघर सिलाघराट, जिला चम्बा, उम्र 20 वर्ष तथा मोहम्मद शरीफ पुत्र मूसा निवासी गांव भलू, डाकघर सिलाघराट, जिला चम्बा, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।