Rajasthan

एईएन भर्ती की मुख्य परीक्षा का आयोजन अब 22 और 23 मार्च को

जयपुर, 17 फ़रवरी । राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा -2024 की तिथियों को संशोधित किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के तहत अब इस परीक्षा का आयोजन 22 और 23 मार्च 2026 को किया जाएगा। पूर्व में इस परीक्षा का आयोजन 15 और 16 मार्च 2026 को किया जाना प्रस्तावित था।

आयोग सचिव ने बताया कि 22 मार्च को प्रातः 9 से 12 बजे तक हिंदी एवं दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक सोशल आस्पेक्ट्स ऑफ इंजीनियरिंग का पेपर होगा।

23 मार्च को प्रातः 9 से 12 बजे तक सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के प्रथम प्रश्न पत्र तथा दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक इन्हीं विषयों के द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।