Uttarakhand

आयुष बारदिया 99.92 परसेंटाइल के साथ ब्रांच टॉप स्कोरर बने

देहरादून, 17 फ़रवरी । आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के देहरादून ब्रांच के स्टूडेंट्स ने जेईई मेन 2026 (सेशन 1) में शानदार प्रदर्शन किया है। इस वर्ष आयुष बारदिया 99.92 परसेंटाइल के साथ टॉप स्कोरर रहे।

आयुष ने भौतिकी में 99.9, रसायन विज्ञान में 99.89 और गणित में 99.8 परसेंटाइल अंक हासिल किए। इसके अलावा वेदांत सिंह रौतेला, प्रक्षाल जैन और वेदांश बहुगुणा सहित 11 स्टूडेंट्स ने भी 99 परसेंटाइल के ऊपर अंक हासिल कर ब्रांच की शानदार ओवरऑल परफॉर्मेंस दिखाई।

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज के रीजनल डायरेक्टर धनंजय कुमार मिश्रा ने मंगलवार को पत्रकारों को बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने स्टूडेंट्स की इस उपलब्धि को उनकी मेहनत और संस्थान की मजबूत तैयारी का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि नियमित प्रैक्टिस, मेंटरिंग और स्ट्रक्चर्ड करिकुलम ने छात्रों को कमजोरियों को सुधारने और प्रदर्शन बेहतर करने में मदद की। स्टूडेंट्स की सफलता ने उत्तराखंड और आकाश एजुकेशनल सर्विसेज के लिए गर्व का कारण बनाया। एईएसएल के छात्रों ने इस परीक्षा में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने अकादमिक कार्यक्रम की सफलता को साबित किया है।