MP

राजगढ़ः रेल पटरी पर क्षत-विक्षप्त हालत में मिला युवक का शव,जांच शुरु

राजगढ़, 24 फरवरी । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में रुठियाई- मक्सी ट्रेन रुट पर सारंगपुर थाना क्षेत्र में ग्राम पाड़ल्या रोड़ स्थित बालाजी हनुमान मंदिर के समीप रेल पटरी पर मंगलवार दोपहर 43 वर्षीय युवक का शव क्षत- विक्षप्त हालत में मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार ग्राम पाड़ल्या रोड़ स्थित बालाजी हनुमान मंदिर के समीप रेल पटरी पर 43 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षप्त हालत में शव मिला, जिसकी पहचान अशोक पुत्र मांगीलाल पुष्पद निवासी पठानवाड़ी सारंगपुर के रुप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि पत्नी के न रहते हुए वह परेशान था। युवक ने किन हालातों के चलते यह कदम उठाया, इसका वास्तविक पता नही लग सका। युवक की मौत संभवतः बीना-नागदा पैसेंजर की चपेट में आने से होना बताई गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।