हिसार : आमजन, किसान व युवाओं सहित प्रत्येक वर्ग के लिए कल्याणकारी साबित होगा प्रदेश का बजट : रणबीर गंगवा
कि इस निर्णय से हरियाणा में स्वच्छ पेयजल और सीवरेज व्यवस्था और अधिक सुधार होगा।
इसके अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग के बजट अनुमान को भी 22 प्रतिशत से बढ़ाकर वर्ष
2026-27 में 5893.66 करोड रुपए करने का प्रस्ताव किया गया है। यह निर्णय हरियाणा की
जनता को मजबूत सडक़ नेटवर्क और सुलभ यातायात प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्घता को
दर्शाता है। बजट में ग्रामीण क्षत्रों की उन्नति, शहरी आधुनिकीकरण रोजगार सृजन, कौशल
विकास, स्टार्टअप प्रोत्साहन, इन्फ्रास्ट्रक्चर विस्तार व सामाजिक सुरक्षा के अनेक
प्रावधान किए गए हैं। ग्रामीण उत्पादों की सीधी बिक्री के लिए ग्रामीण मंडियां की स्थापना
से किसानों के साथ-साथ स्थानीय उद्यमियों को भी अपने उत्पादों की बिक्री में सहूलियत
होगी। मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के अंतर्गत मिलने वाले मुआवजे को 40 हजार रुपये
प्रति एकड़ से बढ़ाकर 50000 रुपये प्रति एकड़ करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री नायब सिंह
सैनी की किसान हितेषी सोच को दर्शाता है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हिसार में 30 करोड़
रुपए की लागत से हरियाणा पशु चिकित्सा महामारी विज्ञान केंद्र की स्थापना का निर्णय
पशुपालकों के लिए महत्वपूर्ण है। पर्यटन एवं विरासत के संशोधित अनुमान को 380.80 करोड़
रुपए करने का भी प्रस्ताव किया गया है। इससे अग्रोहा व राखी गढी जैसे ऐतिहासिक स्थलों
पर सुविधाओं को और अधिक विकास होगा।

