Haryana

पानीपत: रिफाइनरी में ट्राले से बाइक टकराई युवक की मौत।

पानीपत: रिफाइनरी में ट्राले से बाइक टकराई युवक की मौत।

पानीपत, 09 मार्च । पानीपत रिफाइनरी रोड पर सोमवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक युवक रिफाइनरी में कार्यरत युवक की बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्राले से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे अस्पताल ले जाने जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान करनाल निवासी मंजीत के रूप में हुई है। मंजीत पानीपत रिफाइनरी के पीएडीसी विभाग में प्राइवेट जॉब करता था। सोमवार सुबह की जब वह अपनी बाइक पर सवार होकर रिफाइनरी जा रहा था, तभी रबड़ प्लांट के पहुँचा तभी अचानक सड़क किनारे खड़े ट्राले से बाइक टकरा गई। मृतक के भाई नवीन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रिफाइनरी रोड पर एक ट्राला बेहद लापरवाही के साथ सड़क किनारे खड़ा किया गया था। ट्राला चालक ने न तो गाड़ी के पार्किंग इंडिकेटर जलाए थे और न ही पीछे कोई चेतावनी बोर्ड लगाया था। सुबह के समय दृश्यता कम होने के कारण मंजीत का संतुलन बिगड़ गया और उसकी बाइक सीधे ट्राले के पिछले हिस्से से जा टकराई जिससे उसके भाई की मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचित किया और घायल मंजीत को पानीपत के सरकारी अस्पताल पहुंचाया लेकिन मंजीत ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।