दांडी मार्च की वर्षगांठ पर जयपुर में गांधी वाटिका तक पैदल मार्च अशोक गहलोत होंगे शामिल
जयपुर, 11 मार्च । अशोक गहलोत गुरुवार, 12 मार्च को दांडी मार्च की वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी जयपुर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम भारत सेवा संस्थान की ओर से आयोजित किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम के तहत प्रातः 8:15 बजे शहीद स्मारक से गांधी वाटिका तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मार्च में शामिल होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दांडी मार्च की ऐतिहासिक विरासत को स्मरण करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता आंदोलन के इस ऐतिहासिक अध्याय को याद करते हुए युवाओं और आमजन में राष्ट्रभक्ति व सामाजिक जागरूकता का संदेश देना है।

