सिरमौर में गैस आपूर्ति सुचारु
नाहन, 17 मार्च । मध्य एशिया में चल रहे युद्ध के चलते गैस की समस्या भी खड़ी होने लगी है और लोग गैस आपूर्ति को लेकर चिंतित हैं। सिरमौर जिला में गैस आपूर्ति सुचारु रूप से की जा रही है और जिला नियंत्रक खदु आपूर्ति ने लोगो से अनुरोध किया हैकि वो गैस को लेकर पैनिक न करें विभाग के पास फ़िलहाल समुचित घरेलू एवं व्यवसायिक सिलेंडर उपलब्ध हैं। गैस आपूर्ति निर्धारित नियमों के अनुसार की जा रही है। इसके इलावा केंद्र सरकार ने मिटटी के तेल की आपूर्ति बारे भी डिमांड मांगी हैं जिसके लिए डिमांड प्रारूप मूल्य को देखकर भेजा जायेगा।
जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले शमशेर सिंह ने बताया कि युद्ध को देखते हुए गैस वितरण अभी सुचारु चल रहा है और इस समय 3156 घरेलू सिलिंडर एवं 494 व्यवसायिक सिलेंडर हैं और इसके इलावा गैस भी आ रही है तथा चिंता की बात नहीं है। साथ ही केंद्र सरकार की ओर से मिट्टी तेल को लेकर भी डिमांड मांगी गयी है। जिसका प्रारूप मूल्य को देखकर निर्धारित किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि शहरों में 25 दिन व् ग्रामीण इलाकों में 45 दिन बाद बुकिंग की जा रही है। और सभी जगह आपूर्ति की जा आरही है। उन्होंने लोगो से अनुरोध कियाकि गैस के लिए पैनिक न हों और आपूर्ति की जा रही है।

