बैतूलः विधायक पंडाग्रे ने ग्राम बेहडी में 33/11 केव्ही विद्युत उपकेंद्र का किया भूमि पूजन
बैतूल, 20 मार्च । मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के ग्राम बेहडी में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने शुक्रवार को 33/11 केव्ही 5 एमव्हीए विद्युत उपकेंद्र का भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर बताया गया कि इस उपकेंद्र की लागत 2.50 करोड़ रुपये है और इसकी क्षमता 5 एमव्हीए है। इस उपकेंद्र से 03 नम्बर पम्प कृषि फीडर और 01 नम्बर घरेलू फीडर के माध्यम से लगभग 14 गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाएगी, जिनमें बेहडी, बारंगवाडी, मंगारा, कोठिया, चिखलार, नरेरा, मुवारिया, गजाढाना, रेंगाढाना, सरेकाडोल, भुमकाढाना, भुड़काल ढाना, मोहन ढाना और जमदेही कला शामिल हैं।
विधायक डॉ पंडाग्रे ने कहा कि इस उपकेंद्र से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और ग्रामीणों को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलेगी। कार्यक्रम में नरेंद्र गड़ेकर, सतीश हारोडे, यशवंत यादव, महेश मर्सकोले, अशोक नागले, जनपद सदस्य सीमा रतन धुर्वे, रवि सूर्यवंशी, माखन उईके, मनोज विश्वकर्मा, भररु यादव और विद्युत विभाग के अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे। इसके अलावा विधायक डॉ. पंडाग्रे ने ग्राम जमदेही कला में जनजातीय बस्ती विकास योजना से स्वीकृत सीसी रोड का भूमि पूजन किया और ग्राम हसलपुर में मुख्यमंत्री विशेष निधि से स्वीकृत सामुदायिक भवन का भी भूमि पूजन किया।

