Haryana

सोनीपत: महावीर जयंती पर शोभायात्रा, पंच कल्याणक महोत्सव श्रद्धा से सम्पन्न

भक्ति गीत गाते हुए शामिल हुए। पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

दिगंबर

जैन मंदिर सेक्टर 15 में चल रहे पंच कल्याणक महोत्सव में भगवान महावीर का जन्म कल्याणक

पांडु शिला पर स्थापित प्रतिमा का विधि-विधान से नमन कर मनाया गया। रात्रि में भगवान

को पालना झुलाने की परंपरा निभाई गई। पांच दिवसीय महोत्सव के दौरान उपाध्याय गुप्ति

सागर महाराज ने मंगलकारी प्रवचनों की रसधारा प्रवाहित करते हुए कहा कि सफल और सार्थक

जीवन के लिए भगवान महावीर के गुण जन-जन तक पहुंचाने आवश्यक हैं। उन्होंने लोगों से

महावीर के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

पूर्व

कैबिनेट मंत्री कविता जैन और नगर निगम के निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने कहा कि करोना

काल में ब्रिटेन की संसद में नवकार मंत्र का जाप किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र

मोदी द्वारा नवकार मंत्र दिवस पर दिया गया संदेश भी प्रेरणादायक है। उन्होंने जल संरक्षण,

एक पेड़ मां के नाम लगाने, स्वच्छता, स्थानीय उत्पादों को अपनाने, देश दर्शन, प्राकृतिक

खेती, स्वस्थ जीवन शैली, योग, खेल और गरीबों की सहायता जैसे नौ संकल्प जीवन में अपनाने

का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यही भगवान महावीर के जन्म कल्याणक मनाने की वास्तविक

सार्थकता है।

सायंकाल

भगवान महावीर को रथ में विराजित कर नगर दर्शन के लिए शोभायात्रा निकाली गई। बाजारों

में नागरिकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बच्चों ने धर्म भक्ति से ओतप्रोत

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु

महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे, जिससे पूरा आयोजन भक्ति और उत्साह से भर गया।

कार्यक्रमों

में अधिवक्ता सुरेश जैन, भूषण जैन, जय कुमार जैन, अशोक जैन, मुकेश जैन, मनीष जैन, आनंद

जैन, राजकुमार जैन, राजीव जैन, राकेश जैन, चतरसेन जैन, अमित जैन, सुबोध जैन, योगेश

जैन, राजेश जैन, रमेश जैन, विमल जैन, रजत जैन, निर्मल जैन, अवनीश जैन, अमित जैन, पारस

जैन, अरिहंत जैन, सौरभ जैन, चारु जैन, निर्मला जैन, बिमला जैन, सुदेश जैन, संगीता जैन,

पूनम जैन आदि सैंकड़ों महिलाएं-पुरुष उपस्थित रहे।