UP

बिजनौर के सीडीओ ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को दी नोटिस

बिजनौर, 02 अप्रैल (हि .स.)। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह ने आकांक्षात्मक विकास खंडों में स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कायाकल्प कार्यक्रम पोषण वितरण तथा शौचालय निर्माण एवं मरम्मत के कार्य में लापरवाही बरतने पर विकासखंड कोतवाली एवं नजीबाबाद के खण्ड शिक्षा अधिकारियों, एडीओ पंचायत तथा सीडीपीओ का स्पष्टीकरण तलब करने के संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि आकांक्षात्मक ब्लॉक को विकसित करने के लिए शासन बेहद गंभीर है और इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। लापरवाही संज्ञानित होने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी श्री सिंह ने गुरुवार को दोपहर विकास भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आकांक्षात्मक विकास खंडों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।