आईईएचआर सोशल काउंसिल ने मनाई अपनी तीसरी वर्षगांठ
ह्यूमन राइट्स को लेकर जागरूक करने वाली संस्था
आईईएचआर सोशल काउंसिल ने अपनी तीसरी वर्षगांठ मनाई
नई दिल्ली:(विशेष संवाददाता,प्रज्ञा मेल): मानव अधिकार के लिए जनता को जागरूक करने वाली संस्था इंटरनेशनल इक्वेटेबल ह्यूमन राइट्स एंड सोशल काउंसिल(आई ई एच आर एस सी) ने अपनी तीसरी वर्षगांठ नई दिल्ली स्थित मुख्य कार्यालय, वेस्टर्न रोड,साकेत( मेट्रो स्टेशन के नजदीक) मनाया। इस अवसर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष(चेयरमैन) संजय सिन्हा ने केक काटा और सभी सदस्यों को बांटा गया।चेयरमैन सिन्हा ने संस्था के अपने सभी देश-विदेश में फैले सदस्यों का आभार प्रकट किया,जिनकी वजह से संस्था द्वारा किए जा रहे मानव अधिकारों की जागरूकता के कार्यक्रम की सराहना हो रही है। संस्था इंटरनेशनल एक्वाटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल केवल मानव अधिकार ही नहीं,बल्कि वृद्ध-असहाय लोगों,कमजोर तबकों और महिलाओं के अधिकारों के लिए भी कार्य करती है।
तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रीय संचालक और प्रज्ञा मेल के संपादक श्री अरुण कुमार बर्मन ने भी संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश
डाला और चेयरमैन संजय सिन्हा के प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर संस्था की महिला विंग की प्रधान अस्वस्थ होने के कारण शामिल नही हो पाई। कार्यक्रम में संस्था के गणमान्य सदस्य मौजूद थे,जिनमें श्री अरुण कुमार बर्मन,रजनीश,अरुण मिश्रा, (मीडिया प्रभारी),कवि एवं युवा पत्रकार आशीष मुरादाबादी,युवराज त्रेहन प्रमुख हैं।

