Sports

बास्केटबॉल टूर्नामेंट : खालसा, एसआरसीसी और रामजस कॉलेज की आसान जीत

नई दिल्ली, 09 अप्रैल । मेजबान श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी), एसजीबीटी खालसा एलुमनाई और रामजस कॉलेज ने 5वें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट के तीसरे दिन लीग मैचों में आसान जीत दर्ज की।

पुरुष वर्ग में मेजबान श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने किरोड़ीमल कॉलेज को 92-81 से हराया। खालसा कॉलेज के अधिराज विक्रम सिंह को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला।

इसी तरह श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने एमिटी यूनिवर्सिटी को 55-31 से हराया। कॉलेज टीम के भूमित को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला। वहीं खालसा एलुमनाई टीम ने हंसराज कॉलेज को 82-58 से हराया। खालसा एलुमनाई के देशमुख माथुर को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला।