MP

मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दी विदाई

भोपाल, 11 अप्रैल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार शाम को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के गंतव्य की ओर प्रस्थान पर उन्हें स्टेट हैंगर पर भावभीनी विदाई दी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर आए थे। वे रायसेन जिले में आयोजित त्रि-दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव- 2026 में सहभागिता करने के उपरांत ट्रांसिट विजिट पर स्टेट हैंगर भोपाल आए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रक्षा मंत्री सिंह का मध्य प्रदेश से विशेष अनुराग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।