पुलिस मुठभेड़ में छात्र का हत्यारोपित गिरफ्तार
प्रयागराज, 12 मई । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित होलागढ़ थाना क्षेत्र के दुर्गापुर नहर के समीप मंगलवार भोर में हुई मुठभेड़ में छात्र का हत्या का आरोपित गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस टीम ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। यह जानकारी मंगलवार को पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने दी।
उन्होंने बताया कि गोली से घायल साहिल यादव के खिलाफ होलागढ़ के पूरबनारा चंदेल का पूरा गांव का निवासी है। इसके खिलाफ होलागढ़ थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। डीसीपी ने बताया कि होलागढ़ थाना क्षेत्र के राजापुर चौबारा झवनी का पूरा गांव निवासी हिमांशु(19) पुत्र संजय पासी की 10 मई को गोली मारकर कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद मृतक की मां द्वारा थी गई तहरीर के मुताबिक हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। होलागढ़ एवं सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम संदिग्ध की तलाश में सोमवार रात संभावित स्थानों पर तलाश में लगी हुई थी। मंगलवार भोर में पुलिस टीम को सूचना मिली कि साहिल यादव दुर्गापुर नहर के समीप से कहीं भागने के फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने घेरा बंदी किया तो वह भागने के प्रयास में पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया। हालांकि पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने घायल साहिल यादव को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।

