UP

पांच दिनों से गायब युवक का शव मिला झाड़ियां में , परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बिजनौर, 13 मई । उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर स्थित थाना हल्दौर में कई दिनों से घर से गायब गुल्लू का शव कब्रिस्तान के निकट झाड़ियों में सडी़ गली हालत में मिला। सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया है । पुलिस मामले की जांच में लग गई है।

बताया गया है कि कस्बा हल्दौर नई बस्ती निवासी गुल्लू गाड़ी से 9 तारीख को घर पहुंचा था। गुल्लू के भाई नौशाद का कहना है कि उसी दिन दो लड़के बाइक पर आए थे जो गुल्लू को लेकर चले गए थे जिसमें एक शिवम नाम के लड़के को जानता हूं। दूसरे के बारे में जानकारी नहीं है तभी से गुल्लू घर नहीं लौटा, जिसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस में भी सूचना दी गई थी जिसकी पुलिस भी जांच तलाश कर रही थी | मृतक गुल्लू के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है | हल्दौर थाना प्रभारी कृष्ण अवतार ने बताया कि सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही सामने आ सकेगा। मामले में आगे की जांच करवाई की जाएगी |