UP

फतेहपुर : रिंद नदी में स्नान करते छह युवक डूबे, चार की मौत

फतेहपुर, 17 मई । उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को रिन्द नदी में स्नान करते छह युवक डूब गए। इनमें से दो युवकों को स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचा लिया गया है, लेकिन चार युवकाें की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शवाें काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि ललौली थाना क्षेत्र के कुनुहा का डेरा गांव के समीप आज दोपहर बाद रिंद नदी में नाै युवक स्नान करने पहुंचे थे। नदी मेंनहाने के दाैरान पानी के तेज बहाव के चलते छह युवक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों और गोताखोरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। गाेताखाेराें ने दाे युवक काे सुरक्षित बचा लिया, लेकिन चार युवकाें काे अचेत अवस्था में निकाला गया। पुलिस ने तुरंत ही चारों युवकों को जीवित होने की उम्मीद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी लेकर पहुंची, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान हसीब (22) पुत्र फरीद खान, शान मोहम्मद (20) पुत्र नफीस, साहिल (20) पुत्र सन्ने और अंश कुमार (20) पुत्र धर्मेंद्र उर्फ गोरे निवासी ग्राम तपनी थाना ललौली के रूप में हुई है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नितिन और मोनू काे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। पुलिस ने शवों को पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि आज दोपहर बाद यूपी डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि ललौली थाना क्षेत्रांतर्गत रिंद नदी में नहाते समय तेज बहाव के कारण छह किशोर डूब गए हैं। सूचना पर तत्काल यू.पी 112 तथा ललौली पुलिस मौके पर पहुंची और तत्कालिक स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचाव कार्य चलाकर डूबे हुए सभी युवक को बाहर निकाला गया। जिसमें से दो युवकों को बचा लिया गया है तथा चार किशोरों को सीएचसी बिंदकी के चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

उन्हाेंने बताया कि मृतकों के परिजनों को मुआवजे से संबंधित प्रवधानों के संबंध में अवगत करा दिया गया और घटना की सूचना उपजिलाधिकारी बिंदकी को दी गई है। जिनके द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने शवाें काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।