सीए दिवस पर हरिद्वार में गौ सेवा और वृक्षारोपण अभियान शुरू
हरिद्वार, 30 जून । चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) की हरिद्वार शाखा ने मंगलवार को गौ सेवा,वृक्षारोपण और अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की शुरुआत वीर भगत सिंह गौ सेवा धाम स्थित गौशाला में गौ सेवा से हुई। शाखा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने निराश्रित, बीमार एवं दुर्घटनाग्रस्त गौवंश के लिए दवाइयों, फल, हरा चारा तथा अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की।
इसके बाद एस.एम.जे.एन. (पीजी) कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें सदस्यों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
आईसीएआई हरिद्वार शाखा के अध्यक्ष सीए अंकुर अग्रवाल ने बताया कि एक जुलाई को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस के अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित बच्चों की शिक्षा के समर्थन में विशेष पहल के साथ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में सचिव सीए प्रखर गुप्ता,कोषाध्यक्ष सीए वासु अग्रवाल,सीए अनिल जैन,सीए अनिल कुमार जैन,सीए विकास बंसल,सीए राकेश तनेजा,सीए चित्रा नाहटा,सीए रोहित खुराना,सीए अंकित वर्मा,सीए अर्पित वर्मा, सीए अमन भारद्वाज,सीए योगेश सचदेवा,सीए आशुतोष पांडेय,सीए श्याम अरोड़ा,सीए सुमीत अग्रवाल,सीए अंशुल अग्रवाल, सीए सौरभ अग्रवाल,सीए करण ध्यानी सहित बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

