UP

फ्लैट में मृत अवस्था में मिले शेयर मार्केट कारोबारी

नोएडा, 14 जुलाई । सेक्टर -113 क्षेत्र के सेक्टर 76 स्थित आम्रपाली सिलिकॉन सिटी में रहने वाले शेयर बाजार के कारोबारी का शव उनके फ्लैट में मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि राजीव अरोड़ा (68) का शव उनके कमरे में मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि वह शेयर बाजार का कारोबार करते थे। विगत कुछ दिनों में उन्हें शेयर बाजार में काफी घाटा हुआ था। मौजूदा समय में उनकी माली हालत काफी खराब थी। प्रथम दृष्टया पुलिस को ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ब्रेन हेमरेज के चलते उनकी मौत हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही कारण का पता चलेगा। पुलिस जांच कर रही है।