देवरिया, 19 जुलाई । उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के नगर पंचायत रुद्रपुर के जलकल रोड स्थित नवनिर्मित कार्यालय भवन का उद्घाटन 3 अगस्त को होगा। उद्घाटन समारोह की तैयारियों को लेकर नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष प्रतिनिधि छठ्ठे लाल निगम की अध्यक्षता में बैठक रविवार को आयोजित की गई।