Rajasthan

धौलपुर में गुरु पूर्णिमा पर संत एवं महंतों का किया सम्मान

धौलपुर, 29 जुलाई । गुरु पूर्णिमा पर्व के पावन अवसर पर जिले में गुरु वंदना कार्यक्रम के अंतर्गत संतों एवं महंतों का श्रद्धापूर्वक सम्मान किया गया। धौलपुर की गंगाबाई की बगीची में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. शिवचरण सिंह कुशवाहा ने कहा कि गुरूजनों का सम्मान प्राचीन भारतीय संस्कृति का मूलमंत्र एवं आधार है।

धौलपुर जिले के संत एवं महंतों के सम्मान के लिए राज्य सरकार की ओर से गुरू सम्मान का यह कार्यक्रम एक सराहनीय पहल है। राजाखेडा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेत्री नीरजा शर्मा ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। सम्मान प्राप्त करने वाले संतों एवं महंतों ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज में सद्भाव, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में मंदिर श्री खेरे वाली माता आश्रम जटपुरा बसेड़ी महन्त महेश्वर दास, मंदिर श्री हनुमान जी इमली का बाग नगला दरवेशा बसेड़ी के महन्त रामानुज, श्री आन्नदपुर ट्रस्ट संत नगर बाड़ी के संत रामदास, श्री श्रीनाथ बिलोनी वाली माता बिलोनी बाड़ी के महन्त राजेश चैतन्य सरस्वती, मंदिर श्री लाठवाली माता गढ़ी विनतीपुरा के महन्त सुखवेदानन्द, मंदिर श्री हनुमान जी ताल वाले लालपुर के महन्त अवधूत संत पागल बाबा, मंदिर श्री लाडली जगमोहनजी के महन्त कृष्णदास महाराज तथा मंदिर श्रीरामपहाड़ी हनुमानजी गंगाबाई की बगीची के संत हनुमानदास प्रत्येक को सम्मान स्वरूप 2100-2100 की राशि, श्रीफल, मिठाई एवं माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से प्रेषित गुरु वंदना संदेश भेंट किया गया।