Delhi

भाजपा मुख्यालय में आज दिनभर बैठकों का दौर, नई टीम की परिचय बैठक से हुई शुरुआत

नई दिल्ली, 22 अगस्त । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में आज संगठन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिनभर अहम बैठकों का दौर चलेगा। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में तीन महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित होंगी, जिनमें नई टीम का परिचय, संगठनात्मक रणनीति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे करने के अवसर पर चलाए जाने वाले अभियान की तैयारियों पर चर्चा होगी।

इन बैठकों की शुरुवात नए पदाधिकारियों की परिचय बैठक के साथ भाजपा मुख्यालय में शुरू हो चुकी है। नितिन नवीन अपनी नवनियुक्त टीम के साथ पहली परिचय बैठक कर रहे हैं। बैठक की शुरुवात वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के साथ हुई।

इस बैठक में 65 नए सदस्यों के साथ पुराने पदाधिकारी भी मौजूद हैं। बैठक में सभी को जिम्मेदारियों व संगठन में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी जाएगी। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी, उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, मंत्री संदीप पाठक और कविता पाटीदार पहुंचीं। इसके साथ

सौदान सिंह, तरुण चुग, सतीश पूनिया और विनोद तावड़े मौजूद हैं।

इसके साथ प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले ‘मोदी 25’ अभियान को लेकर अहम बैठक होगी। इसमें देशभर में होने वाले कार्यक्रमों की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में भाजपा अध्यक्ष, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय व राज्य मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

इसके साथ शाम करीब छह बजे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन प्रदेश अध्यक्षों, संगठन के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और राज्यों में पार्टी की तैयारियों की समीक्षा कर आगे की रणनीति पर मंथन किया जाएगा।