काराबाओ कप के तीसरे दौर में लिवरपूल-टोटेनहम की टक्कर, मैनचेस्टर यूनाइटेड के सामने ब्राइटन
लंदन, 27 अगस्त । काराबाओ कप 2026-27 के तीसरे दौर में लिवरपूल का सामना टोटेनहम हॉटस्पर से होगा। वहीं मैनचेस्टर यूनाइटेड की भिड़ंत ब्राइटन एंड होव एल्बियन से होगी। तीसरे दौर में प्रीमियर लीग की छह टीमें आपस में भिड़ सकती हैं।
यूरोपीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाली इंग्लैंड की नौ टीमें—आर्सेनल, मौजूदा चैंपियन मैनचेस्टर सिटी, मैनचेस्टर यूनाइटेड, एस्टन विला, लिवरपूल, ब्राइटन एंड होव एल्बियन, सुंदरलैंड, बोर्नमाउथ और क्रिस्टल पैलेस—तीसरे दौर से प्रतियोगिता में उतरेंगी।
मैनचेस्टर सिटी के सामने नॉर्विच सिटी की चुनौती होगी, जबकि पिछले साल की उपविजेता आर्सेनल का सामना इप्सविच टाउन से होगा। एस्टन विला को कोवेंट्री सिटी और सुंदरलैंड को हल सिटी से खेलना है।
चेल्सी का मुकाबला लीड्स यूनाइटेड से हो सकता है, लेकिन इसके लिए उसे गुरुवार को ल्यूटन टाउन को हराना होगा। न्यूकैसल यूनाइटेड का सामना मिलवॉल से और एवर्टन का मुकाबला वूल्व्स से होगा।
यूईएफए प्रतियोगिताओं के मुकाबलों से टकराव से बचने के लिए तीसरे दौर के मैच सात से 14 सितंबर के सप्ताह में खेले जाएंगे।
काराबाओ कप तीसरे दौर का ड्रॉ
क्रिस्टल पैलेस बनाम मिडिल्सब्रो
मैनचेस्टर यूनाइटेड बनाम ब्राइटन
मैनचेस्टर सिटी बनाम नॉर्विच सिटी
सुंदरलैंड बनाम हल सिटी
इप्सविच टाउन बनाम आर्सेनल
कोवेंट्री सिटी बनाम एस्टन विला
बोर्नमाउथ बनाम लिंकन सिटी
लिवरपूल बनाम टोटेनहम हॉटस्पर
चेल्सी या ल्यूटन टाउन बनाम लीड्स यूनाइटेड
मिलवॉल बनाम न्यूकैसल यूनाइटेड
फ्लीटवुड टाउन बनाम शेफील्ड यूनाइटेड
एवर्टन बनाम वूल्व्स
लेटन ओरिएंट बनाम ब्रैडफोर्ड सिटी
रीडिंग बनाम ब्रेंटफोर्ड
पीटरबरो यूनाइटेड बनाम बार्नस्ले
वेस्ट हैम यूनाइटेड बनाम फुलहम या एएफसी विम्बलडन

