नेपाली सेना ने 21 भारतीयों सहित 123 लोगों को सुरक्षित बचाया
काठमांडू, 27 अगस्त । नेपाल में रसुवा की भोटेकोशी नदी में बुधवार को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद खोज एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर शुरू है। नेपाली सेना ने आज सुबह हेलीकॉप्टर के जरिए 123 लोगों का सुरक्षित निकाल लिया। इनमें 21 भारतीय पर्यटक भी शामिल हैं।
नेपाली सेना के अनुसार, टिमुरे क्षेत्र से 95 लोगों, हाकु स्थित एक जलविद्युत परियोजना की सुरंग में फंसे 7 लोगों और लापता 21 भारतीय पर्यटकों को जीवित सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
सेना ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र की अन्य सुरंगों में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

