UP

गुलदार पकड़ने के पिंजरे को बच्चों ने बनाया मनोरंजन का साधन, वन विभाग ने ग्रामीणाें काे किया सतर्क

बिजनौर, 02 सितम्बर । जनपद बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र में वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है। लेकिन कुछ ग्रामीण बच्चों ने पिंजरे को ही अपने मनोरंजन का साधन बना लिया है। पिंजरे में घुसकर गुलदार की तरह फंसने का नाटक करते कुछ बच्चाें का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह तक ग्रामीण पिंजरे में रखी बकरी मुर्गी को भी निकालकर ले जाते हैं। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

वन विभाग के डीएफओ जय सिंह कुशवाहा ने बताया कि जिस जगह पिंजरा लगाया गया था, वहां पिछले कई दिनों से गुलदार होने की सूचना मिल रही थी।अब उस पिंजरे में बच्चाें ने अपने मनाेरंजन का साधन बना लिया है। उनके कुछ वीडियाे भी मिले है, जिसमें बच्चे पिजंरे के अंद खेलते हुए दिखायी दे रहे हैं। वायरल वीडियो में कुछ बच्चे पिंजरे में बंद हो गए और एक बच्चा खटका हटाकर पिंजरे को बंद भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरीके से बच्चों को चोट लग सकती है, क्योंकि दरवाजा बहुत तेजी से गिरता है। डीएफओ ने गांव के लोगों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे में बकरे और मुर्गे लगाए जाते हैं वाे भी चाेरी कर लिया जाता है। अगर पिंजरे में मीट नहीं होगा तो गुलदार पकड़ा नहीं जाएगा और आगे समस्या आएगी।

डीएफओ ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे गुलदार को पकड़ने के अभियान में वन विभाग का सहयोग करें और पिंजरों से छेड़छाड़ न करें। उन्होंने कहा कि बच्चों को पिंजरों के पास जाने से रोकना चाहिए, क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है। वन विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है और लोगों को गुलदार के हमलों से बचने के तरीके बता रहा है। वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए जिले भर में करीब 120 से ज्यादा पिंजरे लगाए हैं, जिनमें से कई गुलदार पकड़े भी जा चुके हैं।