दस दिन बाद त्रिशूली-3 ‘ए’ जलविद्युत परियोजना की सुरंग से एक व्यक्ति को जिंदा बचाया गया
काठमांडू, 04 सितंबर । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ के दौरान त्रिशूली-3 ‘ए’ जलविद्युत परियोजना की सुरंग के अंदर फंसे लोगों में से एक व्यक्ति को आज दस दिन बाद जिंदा बचा लिया गया ।
नेपाली सेना के तरफ से बताया गया है कि सुरंग के अंदर से एक व्यक्ति को जीवित अवस्था में बाहर निकाला गया है। नेपाली सेना ने बताया कि आज सुबह ही खोज एवं बचाव अभियान के दौरान सुरंग के अंदर से किसी व्यक्ति की आवाज सुनाई देने का संकेत मिला था। इसके बाद सुरंग के भीतर फंसे लोगों की तलाश तेज कर दी गई ।

