शिमला के चौपाल में चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार
शिमला, 04 सितंबर । शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में पुलिस ने 14 ग्राम चिट्टा बरामद करने के मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इसे लेकर पुलिस थाना चौपाल में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार 3 सितंबर को एएसआई जगदीश सिंह पुलिस टीम के साथ खिड़की की ओर गश्त पर थे। देर शाम पुलिस टीम ने खिड़की में एक ऑल्टो कार को रोका। पुलिस ने कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 14 ग्राम चिट्टा बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार बरामद चिट्टा कार में सवार चार लोगों के कब्जे से मिला। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान 26 वर्षीय अनिकेत ब्रागटा निवासी गोरली मड़ावग, चौपाल, 31 वर्षीय संजीव निवासी मड़ावग, चौपाल, 24 वर्षीय अक्षय ठाकुर, निवासी मड़ावग चौपाल और 24 वर्षीय विनोद सिंह निवासी नेपाल के रूप में हुई है।
पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि चारों व्यक्ति बरामदगी के समय उक्त वाहन में सवार थे और उन्हें एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बरामद पदार्थ और वाहन को जांच का हिस्सा बनाया गया है।

