Uttarakhand

वन्य प्राणी सप्ताह के अंतिम दिन फेस पेंटिंग और पुरस्कार वितरण, 250 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

नैनीताल, 08 अक्टूबर । वन्य प्राणी सप्ताह-2026 के अंतिम दिवस गुरुवार को फेस पेंटिंग एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। फेस पेंटिंग में रेडा चिल्ड्रन एकेडमी के कमल, साक्षी बिष्ट व दिव्यांशी मेहरा प्रथम, सेंट स्टीफेंस स्कूल की तंजिला, अदीबा व छवि द्वितीय, मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर-एमएलएसबीवीएम की तनुजा, प्रतिज्ञा व प्रिंशी तृतीय तथा एमएलएसबीवीएम की अनन्या, भव्या बिष्ट, कनिष्का और लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल-एलपीएस के प्रशांत व ऋषभ रावत को सांत्वना पुरस्कार मिला।

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस, ओजोन परत संरक्षण दिवस व वन्य प्राणी सप्ताह की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत तथा संबंधित संस्था, क्लीन नैनीताल व बर्ड वाचरों को सम्मानित किया गया। कुल 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और सप्ताह के दौरान 150 विद्यार्थियों को प्राणी उद्यान का निःशुल्क भ्रमण कराया गया।