बेतालघाट में दिव्यांग महिला के घर में घुसा गुलदार, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
नैनीताल, 13 अक्टूबर । बेतालघाट विकासखंड के तल्ली सेठी गांव में बीती देर रात गुलदार एक घर में घुस गया। घर में अकेली मौजूद दिव्यांग जयंती देवी ने बगल के कमरे में गुलदार को लेटा देखकर दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। अपनी सूझबूझ से वह सुरक्षित रहीं।
सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी मनोज भगत के नेतृत्व में पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार को बेहोश कर सुरक्षित रेस्क्यू किया और रेस्क्यू केंद्र पहुंचाया। बताया गया कि गुलदार एक पालतू कुत्ते का पीछा करते हुए घर में घुसा था। घटना के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही को देखते हुए निगरानी और गश्त बढ़ाने की मांग की।


