Himachal Pradesh

ठियोग में चिट्टे के साथ कोटखाई का युवक गिरफ्तार

शिमला, 17 अक्टूबर । शिमला जिले में पुलिस ने ठियोग के छैला क्षेत्र में एक युवक को चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार युवक के कब्जे से करीब 9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। इस मामले में पुलिस थाना ठियोग में मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई 16 अक्टूबर को शाम की गई। छैला क्षेत्र में पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से करीब 9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

गिरफ्तार युवक की पहचान कोटखाई निवासी निक्षित चौहान के रूप में हुई है। बरामदगी के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। शिमला पुलिस जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई कर रही है।