राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिलाई गई एकता की शपथ
पिथौरागढ़, 31 अक्टूबर । लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को पिथौरागढ़ जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और देशवासियों के बीच एकता का संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल के दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र के एकीकरण में उनके योगदान को याद किया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकता की शपथ ली।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में अतुलनीय योगदान रहा है। उनके आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करते हुए सभी को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहना चाहिए।


