UP

महापौर ने बूथ अध्यक्षों में वितरित की आंबेडकर प्रतिमा

महापौर ने बूथ अध्यक्षों में वितरित की आंबेडकर प्रतिमा

अयोध्या, 13 अप्रैल (हि.स.)। महानगर में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती को पूरी भव्यता के साथ मनाने के लिए महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने बूथ अध्यक्षों में बाबा साहब की प्रतिमा वितरित की। जयंती कल मनाई जाएगी। अयोध्या महानगर में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती को पूरी भव्यता के साथ मनाने के लिए बूथ अध्यक्ष को महापौर ने बाबा साहब की प्रतिमा भेंट की। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज में समानता लाने और देश को एक सशक्त संविधान देने में आम भूमिका निभाई है। उनकी जयंती को धूमधाम से मनाना हम सभी का कर्तव्य है। बूथ अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र संयोजक को 360 प्रतिमा भेंट की ।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, मंडल अध्यक्ष बाल कृष्ण वैश्य भी उपस्थित थे।