Rajasthan

जैसलमेर-जोधपुर लोकल ट्रेन के आगे कूदी युवती

जैसलमेर-जोधपुर लोकल ट्रेन के आगे कूदी युवती

जोधपुर, 14 अप्रैल (हि.स.)। फलोदी के भीकमकौर क्षेत्र में जैसलमेर-जोधपुर लोकल ट्रेन के सामने कूदकर एक युवती ने जान दे दी। घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की है।

युवती की पहचान इंदो की ढाणी निवासी मूली के रूप में हुई है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। हरलाया रेलवे स्टेशन से भीकमकौर की ओर जा रही ट्रेन के सामने अचानक वह पटरियों पर आ गई। ट्रेन ड्राइवर ने तुरंत आपातकालीन ब्रेक लगाए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना के बाद युवती के शव को भीकमकौर रेलवे स्टेशन लाया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल पाएगा।