MP

राजगढ़ःपुराने विवाद पर बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट,पति-पत्नी सहित तीन पर केस दर्ज 

राजगढ़ःपुराने विवाद पर बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट,पति-पत्नी सहित तीन पर केस दर्ज 

राजगढ़,24 जनवरी (हि.स.)। राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुरिया में पुराने विवाद को लेकर शुक्रवार सुबह गांव के तीन लोगों ने 70 वर्षीय व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी, जिसका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में पति-पत्नी सहित तीन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार ग्राम रामपुरिया निवासी गंगाधर (70) पुत्र सालगराम दांगी ने बताया कि रास्ते को लेकर चल रहे विवाद पर गांव के कैलाश पुत्र बापूलाल, राधेश्याम पुत्र बापूलाल और उसकी पत्नी राधाबाई गाली-गलौज करने लगे, विरोध करने पर उन्होंने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

—————