UP

सनातन धर्म से जुड़े सभी संगठन एक हों : स्वामी बालयोगी पूरन दास

सनातन धर्म से जुड़े सभी संगठन एक हों : स्वामी बालयोगी पूरन दास

महाकुम्भनगर, 27 जनवरी (हि.स.)। प्रयागराज महाकुंभ मेले में जग्रन्नाथ पूरी के उदासीन बड़ा अखाड़ा के पीठाधीश्वर श्री बालयोगी पूरनदास स्वामी ने कहा कि सनातन धर्म से जुड़े सभी संगठनों को एक होना चाहिए। सिख, बौद्ध, जैन सभी सनातन के ही अंग हैं। सना​तनियों को उन्हें अपना मानना चाहिए और उनको जोड़ना जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमारे धर्म के अलग-अलग संगठन बने हैं उन्हें एक प्लेटफार्म पर लाने का प्रयास करना चाहिए। सभी संगठनों का सम्मेलन करना चाहिए। सभी पंथावलम्बियों से पूछना चाहिए कि भाई पहले जो भी गलतियां हुई है उसे भूलकर अब गलतियां नहीं होनी चाहिए। हम सब सिर्फ सनातन के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि ईसाई धर्म का संगठन है, मुस्लिम धर्म का है उसी तरीके से सनातन धर्म का भी संगठन होना चाहिए। जो बिछड़े हुए हैं उनको मनानें की ​जिम्मेदारी हमलोगों की है।

उन्होंने कहा कि सृष्टि के ऊपर जब-जब संकट आया,देवता संगठित होकर दुष्ट शक्तियों का संहार किए एवं मानव का उपकार किया। सत्य सनातन धर्म ही कई प्रमुख शाखाएं हमसे दूर हुई हैं, उन्हें एक करने की जिम्मेदारी हम सबकी है। कहा कि सनातन धर्म ही सत्य है।

—————